{"_id":"65250b6f9cdf07740009e7c5","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-is-coming-know-what-is-program-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा और मथुरा के लिए ये 5 घंटे महत्वपूर्ण: आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा और मथुरा के लिए ये 5 घंटे महत्वपूर्ण: आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
Tue, 10 Oct 2023 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्तूबर को पांच घंटे आगरा से फरह मथुरा तक रहेंगे। वे राजकीय वायुयान से खेरिया हवाई अड्डा आएंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से फरह स्थित नगला चंद्रभान दीन दयाल धाम जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पांच घंटे शहर से लेकर फरह तक रहेंगे। फरह में पंडित दीन दयाल की जन्मस्थली नगला चंद्रभान में मेले का उदघाटन करेंगे। फिर वहां से लौटकर फतेहाबाद रोड पर उद्यमी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे। शाम को संजय प्लेस स्थित जनकपुरी मेले का उद्घाटन करने जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। नगर निगम सहित सभी विभागों से मुख्यमंत्री के लिए योजनाओं का प्रजेंटेशन तैयार कराए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से खेरिया हवाई अड्डे आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से फरह जाएंगे। फरह स्थित नगला चंद्रभान में पंचगव्य कार्यशाला, किसान सम्मेल व चार दिवसीय मेले का उदघाटन करेंगे।
किसानों को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे के बाद सीएम फरह से लौटकर आगरा आएंगे। फतेहाबाद रोड पर लघु उद्योग भारती का 60 जिलों के उद्यमियों का अधिवेशन होगा। जिसमें उद्योग व व्यापार पर मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। शाम को चार दिवसीय जनकपुरी महोत्सव का उदघाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; 4 गिरफ्तार
आगरा में बैराज बनान की मांग
फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन की बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, यमुना पर बैराज बनाने की मांग रखी गई। बेलनगंज स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष हरेश अग्रवाल ने कहा यमुना पर बैराज बनाने की मांग लंबित है। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष रवीद्र अग्रवाल, शिशिर भगत, मंगल सिंह, महावीर प्रसाद, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - आगरा: शहर मुफ्ती के दफ्तर का ताला काटकर माहौल बिगाड़ने की साजिश, दो युवक गिरफ्तार