{"_id":"6524cc0c00e6aab880091b03","slug":"agra-police-encounter-with-miscreants-who-committed-robbery-in-school-two-injured-due-to-bullet-injuries-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: स्कूल में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल; 4 गिरफ्तार
Tue, 10 Oct 2023 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Oct 2023 09:29 AM IST
सार
दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस के आगे बदमाशों के पसीने छूट गए। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज में दंपती को स्कूल में बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस के आगे बदमाशों के पसीने छूट गए। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इनमें शनि पण्डित उर्फ बिहारी पण्डित निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कदरकोट जिला औरेया, सागर निवासी गुरुगोविन्द नगर राजपुर चुन्गी थाना सदर, आगरा, अरविन्द राठौर निवासी मौहल्ला राजीवन नगर नीतिबाग थाना तांजगज और सचिन निवासी मौहल्ला राजीव नगर नीती बाग थाना तांजगज को गिरफ्तार किया गया है। शनि और सागर पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं।
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने बदमाशों से आठ सोलर बैटरी, 10 रुपये, 02 तमंचा, घटना में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी और चोरी की बाइक बरामद की है।