फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister to gift cashless medical treatment to teachers in agra

CM Yogi in Agra: मुख्यमंत्री आज देंगे शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा, दिनभर चलीं तैयारियां

Sun, 26 Jul 2026 12:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Jul 2026 12:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय आगरा दाैरे पर हैं। रविवार को वह शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देंगे। इसको लेकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में दिनभर तैयारियां चलती रहीं।

विज्ञापन
Chief Minister to gift cashless medical treatment to teachers in agra
खंदारी कैंपस में चलती रहीं तैयारियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा रविवार को देंगे। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी चलती रही। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण भी किया। एक स्टॉल में विवि की तरफ से म्यूजियम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम खंदारी कैंपस में मुख्यमंत्री इस योजना का उद्घाटन करेंगे। इससे विवि के स्थायी और संविदा शिक्षकों को मुफ्त इलाज कराने का लाभ मिलेगा। कैंपस में स्वागत द्वार भी बनाया गया है। ऑडिटोरियम में प्रवेश के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं, एक से वीआईपी आगमन होगा। विवि की तरफ से 12 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इनमें पुराने सिक्के, पांडुलिपि के साथ पुराने ग्रंथ भी होंगे। अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की स्टॉल भी रहेंगी। कुलसचिव अजय मिश्रा ने बताया कि करीब एक घंटे से अधिक समय तक सीएम कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


 

प्रवेशपत्र से मिलेगी एंट्री
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विवि के शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों को प्रवेशपत्र से एंट्री मिलेगी। परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम में अधिकतर शिक्षक शामिल होंगे। सूची प्रशासन को भी भेजी जा चुकी है।
गेट नंबर 2 से आएगा काफिला

स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में मुख्यमंत्री का काफिला गेट नंबर 2 से प्रवेश करेगा। गेट नंबर 7 से शिक्षकों, कर्मचारियों और आमंत्रित अतिथियों को प्रवेश दिया जाएगा। यहीं पर सभी के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कैंपस के सभी गेट बंद रहेंगे। शनिवार शाम से ही पुलिस फोर्स कैंपस में तैनात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed