फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister did virtual dialogue with public representatives

मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से किया वर्चुअल संवाद

Thu, 31 Mar 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister did virtual dialogue with public representatives
मैनपुरी/किशनी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने विकास के साथ ही आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा की। सभी ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों से क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री का संवाद सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम पांच बजे प्रदेश भर के क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विकास के लिए लगातार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने निचले पायदान तक विकास पहुंचाने के लिए कहा। विधान परिषद सदस्य चुनाव पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुल 36 पदों के सापेक्ष नौ विधान परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 27 पदों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। उन्होंने सदस्यों से मतदान करने के लिए अपील भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान मौजूद रहे। किशनी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान भाजपा नेता रामशंकर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य जीतू सिसोदिया, प्रदीप तिवारी, अनुज तिवारी, प्रशांत शर्मा, अजब सिंह, सुरेंद्र सिंह, रियाज खान, ब्रजेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed