फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhattisgarh police constable dies due to wrong treatment

Agra News: गलत इलाज से छत्तीसगढ़ प़ुलिस के जवान की मौत का आरोप

Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh police constable dies due to wrong treatment
आगरा। हाथरस के अस्पताल के चिकित्सकों के गलत इलाज से छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान की मौत का आरोप लगाया गया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा में प्राथमिकी लिखी गई है। सोमवार को भगवान टॉकीज चौराहा स्थित एक रेस्तरां में मृतक के भाई महीपाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कृष्णापुरम केके नगर निवासी महीपाल सिंह ने बताया कि सादाबाद निवासी उनके भाई महाराज सिंह (40) छत्तीसगढ़ पुलिस में जवान थे। बीते साल नवंबर में छुट्टी पर आने के बाद बीमार हो गए। उन्हें सादाबाद स्थित भगवती प्रसाद उपाध्याय चिकित्सालय के विनय उपाध्याय और कमल उपाध्याय को दिखाया। उन्होंने अस्पताल में संचालित पैथोलाॅजी में ही जांच कराई। मगर इलाज से भाई की हालत खराब होने लगी। आगरा इलाज के लिए लाते वक्त 21 नवंबर को रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में पता चला कि दोनों ही डॉक्टर नहीं हैं। उन्होंने थाना सिकंदरा में शिकायत की। मगर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी समझौता करने के लिए धमका रहे हैं। मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के यहां भी शिकायत की है। प्रेसवार्ता में गीतम सिंह, पूनम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कमल उपाध्याय का कहना है कि गलत इलाज का आरोप निराधार है। जांच भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने किसी तरह की लापरवाही नहीं पाई। मरीज को देखा गया था। इसके बाद चला गया था। सादाबाद के अस्पताल में भर्ती रहा। घटना के समय मरीज के परिजन ने हंगामा किया था। इस पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed