फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel performed worships in Banke Bihari Temple Mathura

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुंचे वृंदावन: भूपेश बघेल ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, कांग्रेस की जीत के लिए की प्रार्थना

Tue, 18 Jan 2022 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 02:00 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को वह मथुरा-वृंदावन पहुंचे। यहां मंदिर में दर्शन कर कांग्रेस की जीत के लिए भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel performed worships in Banke Bihari Temple Mathura
बांकेबिहारी मंदिर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मौहाल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की। इस दौरान उनके साथ मथुरा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर समेत कई पार्टी पदाधिकारी थे। हालांकि भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं मांगे। बघेल ने कहा कि वह अनेक बार यहां आ चुके हैं। आज फिर बांकेबिहारी लाल के दर्शन करने सौभाग्य मिला है। 

विज्ञापन


यूपी चुनाव पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से बड़ा कोई राजनीतिज्ञ नहीं है। उनका आशीर्वाद लेने आया हूं कि इस सियासी महाभारत में सत्य की जीत हो। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति पर उन्होंने कहा कि आज आम जनता की लड़ाई है। किसान, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed