फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhath special train status tickets unavailable indian railway news

Rail News: छठ पर घर जाने वाले यात्री जरूर पढ़ें ये खबर, रिजर्वेशन फुल...इन गाड़ियों में लंबी वेटिंग

Sat, 25 Oct 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 09:57 AM IST
सार

छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ज्यादातर ट्रेनें फुल हो गई हैं। हाल ये है कि स्पेशल गाड़ियों में भी जगह नहीं बची है। 

विज्ञापन
Chhath special train status tickets unavailable indian railway news
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पर्व से पहले घर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है। रेलवे की ओर से करीब 63 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। सामान्य कोच भी भरकर चल रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार के बक्सर जाने वाली यात्री वर्णिका ने बताया कि छठ पर घर जाने के लिए कई दिन से ट्रेन में टिकट देख रहे थे। अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग काफी लंबी है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में वेटिंग की भी टिकट नहीं मिल रही है। सामान्य कोच में यात्रा करना पड़ रहा है। अब तो किसी बस या टैक्सी से भी नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरे यात्रियों रवि व भोला ने बताया कि ट्रेनों में सीट उपलब्धता की स्थिति काफी खराब है। पहले तो आरक्षण में सीट नहीं मिलती। मिल भी जाए तो अन्य यात्री जबरदस्ती आपकी सीट पर बैठ जाते हैं। उनसे हटने की कहो तो अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की ओर से 63 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब 23 ट्रेनें ऐसी हैं जो बिहार की ओर जाती हैं या वहां से होकर गुजरती हैं। कोलकाता-बड़ोदरा में भी सीट उपलब्ध नहीं है। दौराई-समस्तीपुर में लंबी वेटिंग है। गांधीधाम-सियालदह में भी नो रूम की स्थिति है। इसके अलावा और भी कई ऐसी ट्रेनें हैं जिनमें सीट उपलब्ध नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed