फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chennai Central to Shrimata Vaishno Devi Katra train is going to start again after two years

Railway News: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर! इस तारीख से शुरू हो रही चेन्नई-वैष्णो देवी ट्रेन 

Thu, 23 Jun 2022 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:04 AM IST
सार

चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन दो साल बाद फिर शुरू होने जा रही है। रेलवे ने यह फैसला किया है कि ये ट्रेन तीन जुलाई से शुरू हो जाएगी, जो छावनी स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद पांच बजे प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
Chennai Central to Shrimata Vaishno Devi Katra train is going to start again after two years
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दुओं के प्रसिद्ध और बड़े धार्मिक स्थलों में से एक माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कटरा तक की रेलवे सेवा शुरू कर करने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या (16031/16032) एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा दो साल बाद तीन जुलाई से पटरी पर लौटेगी। 

विज्ञापन


चेन्नई से सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार व रविवार को संचालित होने वाली यह ट्रेन तीन जुलाई से चेन्नई से चलकर आगरा छावनी स्टेशन पर शाम 4.55 बजे पहुचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद पांच बजे प्रस्थान करेगी। मथुरा स्टेशन पर यह ट्रेन 5.45 बजे पहुंचेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चेन्नई के लिए यह ट्रेन पांच जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार व मंगलवार को संचालित होगी। वैष्णो देवी कटरा से चलकर यह ट्रेन 4:11 बजे मथुरा और 4:55 बजे आगरा छावनी स्टेशन पर ठहराव करेगी। 
विज्ञापन


वहीं मथुरा में ठहराव करने वाली गाड़ी संख्या 22655 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन छह जुलाई से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। मथुरा में रात्रि 8:45 बजे ठहराव करेगी। इसी तरह निजामुद्दीन-एर्नाकुलम आठ जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। मथुरा में सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनें रद्द होने से परेशान हो रहे यात्री

बुधवार को पटना-कोटा एक्सप्रेस, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस, पटना-इंदौर, बरौनी-ग्वालियर जैसी ट्रेनें निरस्त रहीं। इस कारण यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में आरक्षित सीट कराने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा फोर्ट व आगरा कैंट स्टेशन पर देर शाम तक रिजर्वेशन काउंटरों पर भीड़ लगी रही। दिल्ली के संजय सिंह का कहना था कि रेलवे को अब करंट बुकिंग की सुविधा शुरू कर देनी चाहिए। यह दो साल से बंद है। इससे यात्रियों को फायदा होगा। 

हेल्प डेस्क कर रही मदद

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के गेट पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क पर यात्रियों को निरस्त ट्रेनों के अलावा रिजर्वेशन आदि के बारे में मदद की जा रही है। यहां चौबीस घंटे रेल कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed