{"_id":"6af453ac5d340b0c9d0f9163","slug":"agra-neighbour-accused-of-dragging-woman-by-hair-during-diwali-celebration-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी:दिवाली की खुशियों में पड़ोसी ने घोला जहर, युवती के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा; फिर की ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी:दिवाली की खुशियों में पड़ोसी ने घोला जहर, युवती के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा; फिर की ये हरकत
Wed, 11 Nov 2026 05:08 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:08 PM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में दीपावली मना रहे परिवार से पड़ोसी का विवाद हो गया। आरोप है कि कार से स्कूटी गिराने का विरोध करने पर युवक ने युवती के बाल पकड़कर घसीटा और मां-बहन से भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दीपावली पर घर के बाहर परिवार के साथ त्योहार मना रही युवती का पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अनियंत्रित कार चलाते हुए घर के बाहर खड़ी स्कूटी गिरा दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। आरोप है कि उसके बाल पकड़कर घसीटा और मारने के लिए दौड़ा। बीच-बचाव करने आई मां और बहन के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-10 का है। काव्या तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीपावली की रात करीब 10:45 बजे परिवार के लोग घर के सामने त्योहार मना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी आदित्य जैन पुत्र मुकेश जैन अनियंत्रित कार लेकर आया और घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी को गिरा दिया।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी दोबारा मौके पर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने उनकी बहन के साथ अभद्रता करते हुए बाल पकड़कर घसीटा। मां के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले मंगलवार सुबह करीब आरोपी आदित्य जैन को पकड़कर शांति भंग की में चालान कर दिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।