फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of young man First shot then stabbed with knife till died family members were shocked to see condition

युवक की हत्या: पहले मारी गोली, फिर 'जान' जाने तक चाकू से गोदा; हालत देख सहम गए घरवाले

Mon, 19 Jun 2023 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 09:28 AM IST
सार

युवक घर से भाड़ा ले जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। रात को फोन आया,  जिसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी हो सकी, कि उसकी हत्या कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Murder of young man First shot then stabbed with knife till died family members were shocked to see condition
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसे गोली मारी गई, उसके बाद तब तक चाकू से गोदा गया, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। युवक का शव खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक की हालत देख घरवाले सहम गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की  जांच कर रही है।

विज्ञापन

यहां की है घटना

एटा के कस्बा जैथरा के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 25 वर्षीय चेतन यादव पुत्र रविन्द्र की गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ी मिली। एक राहगीर ने इसकी सूचना गांव के लोगों की दी, जिसके बाद घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। युवक का खून से लथपथ शव देख घरवालों में चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: जानें क्या है विष्णु कंठ, जिसे हाईकोर्ट में साक्ष्य बनाने की है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों से हुआ था विवाद

मृतक की पत्नी रूबी ने  बताया कि शाम को पति रविन्द्र का नगला नीरू के दो युवकों से विवाद हो गया था। उसने बताया कि रविन्द्र भाड़े पर मैक्स गाड़ी चलाता था। इसी गाड़ी को बैक करते समय युवकों की बाइक में टक्कर लग गई थी। जिसके बाद युवकों से पति का विवाद हो गया। आरोपियों ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी आ रहे मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान की लीलाओं को निहारेंगे, करेंगे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन

भाड़े के लिए आया था फोन

पत्नी ने बताया कि शाम को पति के पास भाड़े के लिए फोन आया था। वे गाड़ी लेकर गए थे, उसके बाद घर लौटकर नहीं आए। किसी शख्स का फोन आया, जिसने पति के मरने की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed