फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   checking

अलीगढ़ की टीम को राशन वितरण में अनुपस्थित मिले पर्यवेक्षक

Mon, 23 Nov 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
checking
मैनपुरी। शासन से नामित अलीगढ़ की टीम ने बीते सप्ताह जिले की तीन दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। यहां मिली कमियों की रिपोर्ट शासन और जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी थी। इसमें डीलरों द्वारा की गई कमियों के साथ ही एक दुकान पर पर्यवेक्षक अनुपस्थित मिलने की बात कही गई है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अब मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने राशन वितरण की हकीकत सामने लाने के लिए अंतरजनपदीय टीमों को निरीक्षण कर जांच करने के लिए नामित किया है। जिले में शासन ने उपायुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल मदन कुमार यादव के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। इसमें उपायुक्त के अलावा दो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, दो खाद्य निरीक्षक और दो सहायकों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

टीम ने शहर के गोला बाजार स्थित केंद्रीय उपभोक्ता भंडार, भोगांव तहसील में सगामई और कुरावली में नगला गहियर स्थित राशन की दुकान का निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट शासन और जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी गई है। इसमें बताया है कि सगामई में टीम को वितरण के दौरान पर्यवेक्षक के तौर पर लगाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित मिले। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची वॉलपेंट नहीं कराई गई थी। कुरावली में टीम को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बयान भी किए दर्ज
अलीगढ़ से आई टीम ने राशन वितरण की पुष्टि के लिए कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए। इसमें पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के सौ प्रतिशत और अंत्योदय कार्डधारकों के सापेक्ष 60 प्रतिशत के बयान दर्ज किए गए। इन्हीं बयानों के आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

अलीगढ़ से आई टीम ने जिले की तीन राशन की दुकानों पर जाकर जांच की थी। जांच में जो भी कमियां मिली हैं, उसकी रिपोर्ट प्राप्त होगी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed