फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating in the name of job Got shock of Rs 8 lakh from uncle and nephew got cheated by fake appointment lette

नौकरी के नाम पर ठगी: मामा-भांजे से को लगा 8 लाख रुपये का झटका, फर्जी नियुक्त पत्र से खा गए धोखा

Sun, 01 Oct 2023 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 10:22 AM IST
सार

सरकारी नौकरी के नाम पर मामा-भांजे से 8 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने उन्हें इस कदर झांसे में लिया कि पीड़ित कुछ समझ ही नहीं पाए। इतना ही नहीं उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र भी थमा दिया गया। 
 

विज्ञापन
Cheating in the name of job Got shock of Rs 8 lakh from uncle and nephew got cheated by fake appointment lette
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर मामा और भांजे को ठग लिया। उनसे 8 लाख रुपये ले लिए। इसके बदले उन्हे फर्जी नियुक्ती पत्र थमा दिए। ठगी के बारे में पता चलने पर पीड़ितों ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजपुर चुंगी के गोविंद नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि ताजगंज के टीबी टावर निवासी वीरू शर्मा से उनकी जान पहचान थी। उसने 8 लाख रुपये में पत्नी की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के लिए बोला। इस पर उन्होंने हां कर दी। दस्तावेज लेकर पत्नी के साथ कमिश्नरी में बुलाया। वहां उसने राज शर्मा से उनकी मुलाकात कराई। उसने खुद को शिक्षा मंत्री का पीए बताया और ऑन लाइन एक रजिस्ट्रेशन किया। बदले में 3200 रुपये लिए।
विज्ञापन


उसने कहा कि एक हफ्ते के बाद लखनऊ से आपके के पास कॉल आ जाएगी। वहां से फोन भी आया। इसके बाद उन दोनों ने कई बार में 6 लाख रुपये ले लिए। मगर, पत्नी को नौकरी नहीं मिली। उनसे बोला तो उन दोनों ने कहा कि अभी बीएसए बदल गया है। दूसरा आने पर नियुक्ती पत्र मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वीरू शर्मा ने एकलव्य स्टेडियम में भांजे की नौकरी लगवाले के लिए बोला। उसकी भी नौकरी लगवाने के नाम 2 लाख रुपये ले लिए। भांजे की तीन दिन ट्रेंनिग भी कराई। इसके बाद पत्नी और भांजे की नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ती पत्र भी लाकर दे दिए। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed