फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cheating case has been registered against jones mill blast main accused Rajjo Jain in agra

आगरा जोंस मिल बम धमाका: आरोपी रज्जो जैन पर एक और मुकदमा, अब इस मामले में फंसे

Fri, 26 Aug 2022 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 09:59 AM IST
सार

रज्जो जैन जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल में हुए बम धमाके का भी आरोपी है। यह धमाका 19 जुलाई 2020 को हुआ था। धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था। मगर, सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम को नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
cheating case has been registered against jones mill blast main accused Rajjo Jain in agra
जोंस मिल कंपाउंड में हुए धमाके के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल में दो साल पहले हुए बम धमाके के मुख्य आरोपी राजेंद्र जैन उर्फ रज्जो जैन के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें एक ही फ्लैट को धोखाधड़ी कर दो बार बेचने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


ताज रोड, सदर निवासी विनय कुमार पाटनी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पीड़ित ने कहा कि 25 मई 2004 में मौजा बसई स्थित राजकमल अपार्टमेंट के द्वितीय तल स्थित एक फ्लैट को मैना गेट, छत्ता निवासी राजेंद्र जैन उर्फ रज्जो जैन से खरीदा था। वह आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर हैं। वह बीच-बीच में फ्लैट को देखने जाते थे। 29 जुलाई 2020 को वह बेटे के साथ फ्लैट पर गए, तब चार-पांच लोग आए। उन्होंने कहा कि फ्लैट बल्केश्वर निवासी मनीष जैन ने खरीदा है। बाद में मनीष जैन ने आकर अपने नाम का बैनामा भी दिखाया। 

विज्ञापन

ये है आरोप 

आरोप है कि मनीष जैन ने फ्लैट 22 फरवरी 2012 में गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, सिकंदरा निवासी देवेंद्र कौर से 30 लाख रुपये में खरीदा था। देवेंद्र कौर को फ्लैट 12 जुलाई 2005 को रज्जो जैन ने बेचा था, जबकि वह 2004 में इसे उन्हें बेच चुके थे। पीड़ित ने धोखाधड़ी के संबंध में थाना पुलिस और एसएसपी से भी शिकायत की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। मुकदमे में रज्जो जैन, देवेंद्र कौर, मनीष जैन, रोहित जैन और मनीष कुमार को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर लगा, संपत्ति हुई थी जब्त

रज्जो जैन जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल में हुए बम धमाके का भी आरोपी है। यह धमाका 19 जुलाई 2020 को हुआ था। धमाके में कोई घायल नहीं हुआ था। मगर, सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम को नुकसान पहुंचा था। गोदाम को खाली कराने के लिए यह धमाका कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को जेल भेजा गया था। आरोपी पर गैंगस्टर भी लगा था। वर्ष 2021 में रज्जौ जैन की 5.50 करोड़ की संपत्ति जब्त भी की गई थी। बाद में उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed