फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changed the ATM of the farmer who came to withdraw money from the ATM

Agra News: एटीएम से रुपया निकालने आए किसान का एटीएम बदला

Wed, 21 Dec 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Changed the ATM of the farmer who came to withdraw money from the ATM
मैनपुरी।
विज्ञापन

एटीएम से कैश निकालने के दौरान भोगांव क्षेत्र के गांव जमौरा निवासी एक किसान का कार्ड बदल लिया गया। शातिरों ने तीन बार में खाता से 31 हजार रुपया की नकदी पार कर दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना भोगांव के गांव जमौरा निवासी राम लाल का खाता कस्बा स्थित बैंक शाखा में है। नौ दिसंबर को वह शहर किसी काम से आए हुए थे। उन्होंने स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम से चार हजार रुपये निकाले। इस दौरान पीछे खड़े दो युवकों ने किसी तरह से उनका कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद खाता से तीन बार में करीब 31 हजार रुपये निकाल लिए गए। उस दिन राम लाल के बच्चे फोन से खेलते रहे।
विज्ञापन

जिस वजह कैश निकाले जाने के मैसेज डिलीट हो गए। 12 दिसंबर को जब राम लाल एटीएम पहुंचे तो रुपये नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो बताया कि खाते से 31 हजार रुपये निकाले गए हैं। उक्त मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed