फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandrashekhar in online but Rajni's name came up in offline investigation

Agra News: ऑनलाइन में चंद्रशेखर लेकिन ऑफलाइन जांच में आया रजनी का नाम

Tue, 05 Mar 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar in online but Rajni's name came up in offline investigation
कासगंज। शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा 2011 में फर्जीवाड़े की बू आ रही है। जिले में तैनात शिक्षिका रजनी यादव के प्रमाणपत्र पर ऑनलाइन चंद्रशेखर का नाम शो हो रहा है। जबकि ऑफलाइन सत्यापन में रजनी के नाम की रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद से भेजी गई है। शिकायत मिलने पर पहले तो बीएसए ने शिक्षिका के वेतन को रोकने के आदेश दिया था। लेकिन ऑफ लाइन जांच रिपोर्ट आने पर उसके वेतन को फिर से लगा दिया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय किनावा में तैनात शिक्षिका रजनी यादव के टेट परीक्षा 2011 के प्रमाण-पत्र फर्जी होने की शिकायत बीएसए को मिली थी। इस शिकायत पर बीएसए ने उनके प्रमाण-पत्र पर अंकित अनुक्रमांक 11001951 की ऑनलाइन जांच कराई। ऑन लाइन जांच करने पर मार्कशीट पर चंद्रशेखर पुत्र गोवर्धन का नाम सामने आया। उनका परीक्षाफल अनुत्तीर्ण प्रदर्शित हो रहा था। इस पर बीएसए ने बीते 2 दिसंबर 2023 को शिक्षिका रजनी के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

साथ ही प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया। माध्यमिक परिषद से 10 जनवरी 2024 को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें शिक्षिका के परीक्षा के उत्तीर्ण करने की रिपोर्ट भेजी गई। इस पर बीएसए ने 20 जनवरी 2024 को शिक्षिका के वेतन लगाने के आदेश जारी कर दिए। लोग सवाल उठा रहें है कि एक अनुक्रमांक से परिषद से ऑनलाइन जो परीक्षाफल प्रदर्शित हो रहा था, ऑफलाइन जांच में वह कैसे बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





अमांपुर विधायक ने महानिदेशक शिक्षा को लिखा पत्र

कासगंज। शिक्षिका रजनी के ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रमाणपत्र में अंतर होने के मामले को संज्ञान में लेते विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखा है। इकमें उन्होंने पत्र में बीएसए पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही जिले में तैनात शिक्षक देवेंद्र यादव,राजीव कुमार गौतम, अमित कुमार, आनंद कुमार सिंह के टेट प्रमाणपत्र 2011 के फर्जी होने का आरोप लगाया गया है। पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही बीएसए को पद से हटाने की भी मांग की गई है।






शिक्षिका रजनी की टेट परीक्षा के प्रमाण-पत्र की ऑनलाइन जांच में चंद्रशेखर का नाम सामने आने के बाद वेतन रोक कर माध्यमिक शिक्षा परिषद को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए भेजा गया। जहां से रजनी के प्रमाणपत्र को सही बताया गया है। इसके आधार पर वेतन लगा दिया गया है। प्रमाणपत्र की फिर से क्रास चेकिंग कराई जा रही है, जिससे सही स्थिति सामने आ सके। अन्य शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत मिली है इनकी जांच कराई जा रही है।- राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed