{"_id":"63087b93bdeeb54f27760483","slug":"chambal-floods-video-water-level-stabilized-at-137-80-meters-in-bah-and-pinahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood in Chambal: बाढ़ से हालात बेकाबू, घिर गए कई गांव, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood in Chambal: बाढ़ से हालात बेकाबू, घिर गए कई गांव, देखें वीडियो
Fri, 26 Aug 2022 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से हालात बेकाबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह में बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं। बीहड़ में बसे कई गांव चारों तरफ बाढ़ से घिर गए हैं। चंबल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर 137.80 मीटर पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार सुबह चंबल का जलस्तर यहां स्थिर हो गया, लेकिन मुसीबतें बरकरार हैं। घरों में पानी भर गया है। कई मकान डूब चुके हैं। बाढ़ से जान बचाने के लिए लोगों ने टीलों पर डेरा डाल लिया। संकट के बीच ग्रामीण खानपान की समस्या से जूझ रहे हैं। ज्यादातर राशन घरों में रह गया है, थोड़ा बहुत राशन लेकर आए हैं, वह भी खत्म होने वाला है। बाह का पुरा भगवान गांव, यहां टीलों पर 500 से अधिक लोग हैं। उनके चारों तरफ पानी है, लेकिन पीने को पानी नहीं। उनके कंठ प्यासे हैं। 10 किमी दूर से पानी लाते हैं, लेकिन पूर्ति नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन