फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chaina

सैनिकों की शहादत का बदला ले सरकार

Wed, 17 Jun 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
chaina
17एमएनपी-21-नीतू जैन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र की गलवां घाटी में चीन की सेना द्वारा की गई हरकत से जनपदवासियों में आक्रोश है। पूर्व सैनिक आर-पार की बात करने लगे हैं। सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए सरकार से जवाब देने की मांग कर रहे हैं। वहीं युवा और महिलाओं ने चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए चीन द्वारा बनाए गए सामान के बहिष्कार की अपील की है। लोगों का कहना है कि हर बार शांति और समझौते की बात करने से चीन अपनी आदतों में बदलाव नहीं कर रहा है। चीन की कायराना हरकत से ही देश के वीर सैनिकों को अपनी शहादत देनी पड़ी है।
विज्ञापन

- सेना के पास वीर सैनिकों की कमी नहीं है। सरकार को अपनी वीरता दिखानी चाहिए। चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। सरकार द्वारा देरी करने से सेना को और अधिक नुकसान हो सकता है। - प्रभुदयाल दुबे, पूर्व सैनिक।
विज्ञापन

- सरकार को एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए। चीन की सेना को घर में घुसकर सबक सिखाना चाहिए। सीमा पर शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला लेने की जिम्मेदारी तो सरकार पर ही है। - शशिपाल सिंह चौहान, पूर्व सैनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने की जरूरत है। चीन में बने सामान का लोगों को बहिष्कार करना चाहिए। अपने उत्पाद भारत में बेचकर कमाई करने वाला चीन उसी रुपये से सैनिकों पर हमला कर रहा है। - सुमी साहिल चेत, गृहिणी।
- चीन से अब बदला लेने का समय आ गया है। शांति को मानने वाले देश में अब चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की जरूरत है। महिलाएं आगे आकर अब चीनी सामानों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगी। - नीतू जैन, गृहिणी।
- देश पर युवा मर मिटने को तैयार हैं। सरकार निर्णय ले तो युवा सीमा पर जाने के लिए तत्पर हैं। देश के स्वाभिमान और सम्मान से खिलवाड़ करके सैनिकों पर हमला करने वाली चीनी सेना को सबक सिखाना चाहिए। - जितेंद्र कुमार, युवा।

- सैनिकों की शहादत का बदला सरकार ले यही अब देश की मंशा है। सरकार को ज्यादा बैठकें करने की बजाए सेना को खुली छूट देनी चाहिए। जैसे को तैसा की भाषा में ही चीन को जवाब दिया जाना चाहिए। - आलोक कुमार, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed