फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central GST action raid on Angadia's premises two quintals of silver seized

UP: सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई, अंगड़िया के ठिकानों पर छापा; दो क्विंटल चांदी की गई सीज

Sun, 27 Oct 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 09:23 AM IST
सार

आगरा के बड़े कारोबारियों में शुमार अंगड़िया फर्म पर भी जीएसटी की कार्रवाई हुई। यहां से मिली दो क्विंटल चांदी डीजीजीआई विंग ने सीज कर दी है।
 

विज्ञापन
Central GST action raid on Angadia's premises two quintals of silver seized
चांदी के जेवरात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चांदी उद्योग के चर्चित अंगड़िया पर सेंट्रल जीएसटी के डीजीजीआई विंग के छापे में दो क्विंटल चांदी मिली थी, जिसे सीज कर दिया गया। 12 सराफा फर्मों पर पड़े छापे में एक फर्म अंगड़िया की है। दो क्विंटल चांदी सीज होने से सराफा कारोबारी हैरान हैं। डीजीजीआई की कार्रवाई अंगड़िया पर होने के बाद अन्य अंगड़िया दो दिन से काम बंद कर चुपचाप बैठे हैं।
विज्ञापन


12 सराफा फर्मों पर छापा
सेंट्रल जीएसटी ने बृहस्पतिवार को आगरा की 12 सराफा फर्मों पर छापा मारा था। डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस की जांच टीमों को कई फर्मों से कागजात मिले हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली कार्रवाई जयपुर हाउस के अंगड़िया पर हुई। यहां से एक क्विंटल चांदी सीज की गई, जबकि उसकी दूसरी राजकोट की फर्म से एक क्विंटल चांदी मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



भौतिक मिलान सही मिला
सराफा व्यापारियों की सबसे पुरानी संस्था श्रीसराफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन ने बताया कि सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई में उनकी सीबी चेंस पर जांच टीम को स्टॉक का भौतिक मिलान सही मिला है। स्टॉक में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। 6 पेज की जो रिपोर्ट उन्हें दी गई है, उसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। दिवाली से पहले इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें -  Agra: दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, पर टप्पेबाज न हो सके गिरफ्तार; जानें पूरा मामला


कौन होते हैं अंगड़िया
अंगड़िया कूरियर की तरह काम करते हैं जो नकदी, आभूषण, कीमती धातुएं एक से दूसरी जगह पहुंचाते हैं। यह पारंपरिक है और इसकी शुरूआत गुजरात से हुई थी। ज्वेलरी कारोबार में आभूषण, सोने चांदी का परिवहन इन्हीं अंगड़ियों के हाथों में है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed