फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action against policemen when will pickpockets be arrested

Agra: दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, पर टप्पेबाज न हो सके गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Sat, 26 Oct 2024 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

आगरा में टप्पेबाजों को ठगी के बाद हिरासत में तो लिया गया, लेकिन थाने से छोड़ दिया गया। इस मामले में दरोगा और सिपाहियों ने अधिकारी के समक्ष पेश होकर पूरी सच्चाई बताई है। 
 

विज्ञापन
Action against policemen when will pickpockets be arrested
डीसीपी सिटी सूरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज में सोना बेचने वाले टप्पेबाजों को अवैध हिरासत में रखकर छोड़ने के मामले में प्रशिक्षु दरोगा और दो सिपाहियों पर कार्रवाई हो गई। लेकिन जिन लोगों ने सोना बेचा और जिसने गलाया, वह अब भी पुलिस अब तक नहीं पकड़े जा सके। उधर, निलंबित पुलिसकर्मी डीसीपी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कई राज खोले हैं। बताया कि पूरे मामले में वह तो सिर्फ मोहरा हैं। उनसे ऊपर के पुलिसकर्मियों को भी जानकारी थी।
विज्ञापन


चौकी में रखा था हिरासत में
जनकपुरी आयोजन के दाैरान मोबाइल व्यापारी को कम टंच का सोना बेचने वाले दिल्ली के गाैरव, संदीप, संकल्प और कोतवाली के सराफ सुमिक को शाहगंज पुलिस ने चाैकी पर हिरासत में रखा था। आरोप है कि उन्हें अवैध वसूली करने के बाद छोड़ दिया गया। मामले की शिकायत पर अधिकारियों ने प्रशिक्षु दरोगा शुभम सिंह, सिपाही प्रशांत और संजीव अत्री को निलंबित कर दिया था। एसीपी सदर को जांच दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस कमिश्नर भी रह गए सन्न, जब महिला ने खोला सिपाही की अश्लील हरकतों का चिट्ठा; दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
विज्ञापन




 

डीसीपी सूरज राय से मिले पुलिसकर्मी
बताया गया है कि तीनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को डीसीपी सिटी सूरज राय से मिले। उन्होंने घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी इंस्पेक्टर और चाैकी प्रभारी को थी। उनके कहने पर ही वो माैके पर गए थे। बाद में पुलिसकर्मी चाैकी पर आरोपियों को बैठाने के बाद एक काम से चले गए। कोतवाली का सिपाही सराफ को लेकर आया था। मामले की जानकारी सर्किल के अधिकारी को भी थी। मगर, तब कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला खुलने पर उन पर अकेले कार्रवाई हुई। इंस्पेक्टर और चाैकी प्रभारी बच गए।

ये भी पढ़ें -  होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड


 

मांगी गई है जांच रिपोर्ट
वहीं टप्पेबाज सोना बेचकर गए थे। गलाने में सराफ शामिल था। मगर, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त जे रविन्द गाैड़ ने बताया कि प्रारंभिक शिकायत पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। मामले की जांच एसीपी सदर कर रहे हैं। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। जिस व्यापारी को सोना बेचा गया, उन्होंने लिखित शिकायत नहीं की है। जांच में उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। टप्पेबाजों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed