फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central government should fulfill the demands of farmers

किसानों की मांगें पूरी करे केंद्र सरकार

Thu, 15 Jul 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Central government should fulfill the demands of farmers
मैनपुरी। अखिल भारतीय किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को हरिदर्शन नगर स्थित शिविर कार्यालय में बैठक हुई। यूनियन के जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा किसानों की बात कहकर केंद्र में सरकार बनाने वाली भाजपा पूरी तरह किसान विरोधी साबित हुई है। किसानों की मांगें केंद्र सरकार को पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा किसानों के लिए केंद्र सरकार को एमएसपी पर कानून बनाकर किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने चाहिए। गेहूं खरीद के दौरान किसानों के शोषण, उत्पीड़न के साथ ही जिले भर में गेहूं खरीद में हुई धांधली की जांच प्रशासन को करानी चाहिए।
विज्ञापन

गेहूं खरीद का भौतिक सत्यापन भी क्रॉस चेकिंग से होना चाहिए। जिला प्रवक्ता अनमोल शाक्य ने कहा पंचायत चुनाव में भाजपा ने जमकर बेईमानी की है। किसान भी भाजपा सरकार से तंग हो चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को किसान ही सत्ता से हटाएंगे। संजय वर्मा, अनुराग राजपूत, अमर सिंह, युवराज सिंह, नरेंद्र शाक्य, मनोज कुमार, अनुज कुमार, विजय सिंह शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed