{"_id":"6a2773433e71cf02890e3f2a","slug":"cement-laden-truck-rams-into-dumper-in-agra-driver-jumps-out-to-escape-death-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डंपर में घुसा, चालक ने कूदकर बचाई जान
Tue, 09 Jun 2026 07:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:28 AM IST
सार
आगरा के टेढ़ी बगिया तिराहे पर सीमेंट से भरा ट्रक डस्ट लदे डंपर में पीछे से जा घुसा, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित टेढ़ी बगिया तिराहे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा ट्रक शाहदरा की ओर से आए डस्ट से भरे डंपर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला और डंपर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटवाया।
हादसे के दौरान ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
बुलंदशहर निवासी ट्रक चालक प्रदीप ने बताया कि वह अलीगढ़ से सीमेंट लोड कर ग्वालियर रोड स्थित एक निर्माण फर्म पर माल खाली करने जा रहे थे। सुबह टेढ़ी बगिया तिराहे के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे डस्ट से भरे डंपर में जा घुसा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाइड्रा की मदद से हटवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य करा दिया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।