फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   celebration in air force deputy chief's village after air strike

आगरा: वायुसेना उपप्रमुख के गांव कोरथ में मना जश्न, जय हिंद के घोष से गूंज उठीं गलियां

Wed, 27 Feb 2019 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Feb 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
celebration in air force deputy chief's village after air strike
वायुसेना उपप्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
वायुसेना उपप्रमुख आरके सिंह भदौरिया के गांव कोरथ (बाह) में गर्व और गौरव की अनुभूति हर व्यक्ति महसूस कर रहा है। पीओके में बंकरों को नष्ट कर 350 से ज्यादा आतंकियों को ढेर करने वाले वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर गांव में मंगलवार को जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन


सुबह खबर के साथ कारगिल में शहीद हुए गांव के लांसनायक लायक सिंह के स्मारक पर लोग पहुंचे। सेना को सलामी देते हुए जय हिंद जयघोष किया। शहीद लायक सिंह के भाई सतेंद्र सिंह, पुतान सिंह कहा कि गांव के लिए गौरव का दिन है। शहीद स्मारक समेत घरों पर दिवाली की तरह दीये जलाये गए।
विज्ञापन


सैनिकों की शहादत का बदला लेने के लिए वायुसेना उपप्रमुख समेत समूची वायुसेना को सलाम किया गया। गांव की गलियां भी जय हिंद के घोष से गूंज उठी। शहीद लायक सिंह की भतीजी आकृति अपनी मां रजनी के साथ शहीद की पूजा की। सेना में भर्ती होने का संकल्प दोहराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

देश भक्ति से सराबोर है आरके सिंह का परिवार

मंगलवार सुबह टीवी पर वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक की खबर देखते ही उपप्रमुख आरके सिंह के चचेरे भाई शैलेंद्र सिंह का सीना 56 इंच का हो गया। आतंकियों को उनके घर में जाकर ढेर करने के सेना के कारनामे पर उनकी भुजाएं फड़क उठीं।

उन्होंने कहा कि कि भाई पर नाज है। देश का बदला लेने के लिए उनके जज्बे को सलाम है। पूरा गांव खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। घर पर आरके सिंह की चाची प्रभा देवी ने कहा कि भतीजे ने अपने पूर्वजों का नाम भी रोशन कर दिया है। 

कोरथ गांव में घर पर रह रही प्रभा देवी ने बताया कि राकेश कुमार सिंह के पिता सूरजपाल सिंह, चाचा संतोष सिंह भी वायुसेना में थे। जबकि एक चाचा अरविंद सिंह सूबेदार रहे हैं। अरविंद सिंह के बेटे अवनीश और विपिन भी सेना में है। परिवार देश भक्ति से सराबोर रहा है। गांव के लोगों को भी परिवार की देश भक्ति पर नाज है। यह परिवार युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।
                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed