फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO's orders ineffective; rainwater enters homes.

Agra News: सीडीओ के आदेश बेअसर, घरों में घुसा बारिश का पानी

Fri, 04 Sep 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
CDO's orders ineffective; rainwater enters homes.
बिचपुरी। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह के गांवों में जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखने और जल निकासी के इंतजाम कराने के निर्देश के बावजूद ग्राम पंचायत कलवारी के गांव बिलासगंज में हालात नहीं सुधरे हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद मुख्य सड़क के दोनों ओर की चोक नालियों का पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने जलभराव की स्थिति में संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को जिम्मेदार ठहराने की बात कही थी। इसके बावजूद बिलासगंज में नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी पप्पू वाल्मीकि, कमल सिंह, अमरकांत, जिंदल सिंह, राजेश और सुनीता का आरोप है कि नालियां लंबे समय से कीचड़ से चोक हैं। शिकायत के बावजूद सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करने गांव नहीं पहुंच रहे हैं। इससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और जलभराव की समस्या बनी हुई है। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि सीडीओ से शिकायत कर नालियों की सफाई कराने और लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed