फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDO sent team to collect ballot

मतपत्र लेने के लिए सीडीओ ने दिल्ली भेजी टीम

Thu, 15 Apr 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
CDO sent team to collect ballot
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए जिले में कम पड़े मतपत्र को देखते हुए आयोग के आदेश पर बृहस्पतिवार को सीडीओ ने एक टीम को मतपत्र लेने दिल्ली रवाना किया। ये टीम शनिवार को मतपत्र लेकर लौटेगी।
विज्ञापन

जिले में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव के लिए पहले ही मतपत्र मंगाए जा चुके थे। इसके बाद भी लगभग 14 लाख मतपत्र विभिन्न पदों के कम पड़ गए। जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को मतपत्र उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा था। आदेश मिलते ही बृहस्पतिवार को दिल्ली से मतपत्र लाने के लिए टीम भेज दी गई। सदर तहसील से मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीम को रवाना किया।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम को दिल्ली भेजा गया है। इसमें अपर सांख्यिकीय अधिकारी शिवप्रकाश, खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह और जितेंद्र कुमार भी शामिल हैं। वहीं मतपत्रों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए चार सफाईकर्मी भी भेजे हैं। ये टीम मतपत्रों को गिनती करने के बाद सील बक्सों में लादकर शनिवार तक मैनपुरी पहुंचेगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में इन मतपत्रों को लाकर डबल लॉक में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतपत्र लाने के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के नेतृत्व में टीम भेजी गई है। टीम जल्द ही मतपत्र लेकर लौटेगी। इसके बाद ब्लॉकों को मतपत्रों का वितरण कराया जाएगा।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed