{"_id":"5db87c638ebc3e93a3345098","slug":"cbse-school-inspecion-mainpuri-mainpuri-news-agr4127960111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के पैनल ने परखे जगत सिंह एकेडमी के सुरक्षा मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के पैनल ने परखे जगत सिंह एकेडमी के सुरक्षा मानक
विज्ञापन
-कुरावली में जगत सिंह ग्लोबल एकेडमी में निरीक्षण करता सीबीएसई बोर्ड का पैनल
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नामित पैनल ने मंगलवार को क्षेत्र के गांव गोपालपुर में जगत सिंह ग्लोबल एकेडमी में वहां के सुरक्षा मानक परखे और भौतिक संसाधनों का भी जायजा लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए।
जगत सिंह ग्लोबल एकेडमी पहुंचे बोर्ड के पैनल में शामिल अधिकारियों ने विद्यालय में भौतिक संसाधन, पर्यावरण सुरक्षा इंतजाम देखे। विद्यालय भवन भूकंपरोधी है कि नहीं, इसका सत्यापन किया। पैनल में शामिल सदस्यों ने छात्र-छात्राओं से सवाल-जवाब भी किए।
विद्यालय के स्टाफ से शिक्षण और उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी ली। पैनल ने शिक्षण कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान, जीव विज्ञान प्रयोगशाला सहित विद्यालय का फर्नीचर तथा छात्रों की सुरक्षा आदि को परखा। पैनल में ज्ञान दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिकोहाबाद की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटावा के फादर जोबी जोसिफ शामिल थे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुधीश यादव भी मौजूद रहे।