{"_id":"69e05fa2d59981a45205139a","slug":"cbse-class-10-result-2026-agra-toppers-list-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result 2026: फिर छाईं बेटियां, 99 प्रतिशत के साथ स्तुति प्रभा बनीं टॉपर; अंकों की हुई जमकर बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result 2026: फिर छाईं बेटियां, 99 प्रतिशत के साथ स्तुति प्रभा बनीं टॉपर; अंकों की हुई जमकर बौछार
Thu, 16 Apr 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:33 AM IST
सार
सीबीएसई 10वीं का परिणाम अचानक जारी होने से स्कूलों में हलचल मच गई, जहां दोबारा स्टाफ बुलाकर रिजल्ट देखा गया। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया, 99% अंक के साथ स्तुति प्रभा टॉपर रहीं।
विज्ञापन
स्तुति प्रभा अपने परिवार के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम अचानक घोषित किया गया। स्कूल संचालकों को दोबारा स्कूल खोलकर परिणाम देखने और मेधावी बच्चों को परिसर में बुलाने की कवायद करनी पड़ी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बेटियों का परिणाम बेटों से बेहतर रहा। हालांकि बेटे भी शीर्ष पांच में स्थान बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
बोर्ड की वेबसाइट पर कोई सूचना न होने के कारण स्कूल संचालक भी बेफिक्र थे। बुधवार को दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी के बाद अधिकांश स्कूलों से प्रधानाचार्य और स्टाफ घर जा चुका था। शाम 4 बजे जैसे ही परिणाम का नोटिफिकेशन आया, स्कूल संचालकों ने तत्काल स्टाफ को बुलाया। शुरुआत में सर्वर की रफ्तार धीमी रही। इधर, छात्र और अभिभावक भी घरों में रिजल्ट देखते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम देखने के बाद स्कूलों में छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी। अभिभावकों ने मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शाम करीब 7 बजे परिणाम की स्थिति साफ हुई तब जाकर स्कूलों ने अपने-अपने टॉपरों की लिस्ट सार्वजनिक की। 99 प्रतिशत अंकों के साथ एयरफोर्स स्कूल की छात्रा स्तुति प्रभा अव्वल रहीं। उन्हें हिंदी, साइंस और सोशल साइंस (तीनों) में 100 अंक तो अंग्रेजी और कंप्यूटर एप्लीकेशन (दोनों) में 99 अंक प्राप्त मिले हैं। गणित में उन्होंने 96 अंक प्राप्त किए हैं।
सेंट एंड्रूज सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रबंध निदेशक गिरधर शर्मा का कहना है कि टॉप फाइव की बात करें तो 60 प्रतिशत स्थानों पर लड़कियां अव्वल रहीं हैं। गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल परिणाम बेहतर रहा है। 95 प्रतिशत और अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में इजाफा हुआ है। इनकी संख्या सैकड़ों में है।