{"_id":"67ee027500f08a16ed09af42","slug":"cbi-reached-agra-cantonment-office-documents-were-scrutinized-employees-were-also-interrogated-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा छावनी कार्यालय फिर पहुंची सीबीआई, दस्तावेज खंगाले गए; कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा छावनी कार्यालय फिर पहुंची सीबीआई, दस्तावेज खंगाले गए; कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ
Thu, 03 Apr 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:07 AM IST
सार
बंगलों के आवंटन में गड़बड़ियों और अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में आगरा छावनी कार्यालय में एक बार फिर सीबीआई की टीम पहुंची। यहां पर टीम ने दस्तावेज खंगाले, इसके साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा छावनी परिषद में बंगलों के आवंटन में गड़बड़ियों और अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में बुधवार को एक बार फिर से जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को 3 घंटे तक छावनी परिषद के कार्यालय में छावनी के दो अधिकारियों से पूछताछ की। एक गेस्ट हाउस और एक रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी हासिल की।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे
छह मार्च को शुरू की थी जांच
छावनी परिषद में पूर्व में हुई अनियमितताओं को लेकर 6 मार्च को सीबीआई की टीम ने जांच शुरू की थी। कई बंगलों का निरीक्षण किया था। बंगलों में चल रहे गेस्ट हाउस, नहीं बनी मैरिज होम और रसगुल्ला हाउस की जांच की थी। बुधवार को एक बार फिर छावनी परिषद पहुंची टीम ने छावनी के दो अधिकारियों से व्यावसायिक गतिविधियों और आवंटन के विषय में पूछताछ की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: 'साहब मुझे जान का खतरा, घरवाली करती है पिटाई', पति की पुलिस आयुक्त से गुहार, बोला- कैसे भी बचा लो
तीन घंटे तक रही सीबीआई
टीम करीब तीन घंटे तक परिषद के कार्यालय में रही। इससे छावनी के कर्मचारियों में बेचैनी रही। दो सदस्यीय टीम ने आवंटन और लीज आदि के कई दस्तावेजों को जांच के लिए चेक किया। टीम ने रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस की अनुमति के बारे में जानकारी ली है। लीज की कई संपत्तियों के बारे में भी जांच की जा रही है। टीम अभी शहर में है और बृहस्पतिवार को भी जांच पड़ताल जारी रहेगी। इस संबंध में छावनी के किसी अधिकारी ने कोई जानकारी देने से इनकार किया।