फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Murder Case Husband Slept with Wife’s Dead Body for 3 Days After Brutal Murder Up News In Hindi

UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे

Thu, 03 Apr 2025 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

Agra Murder Case: पत्नी को रील बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ, जो उसकी मौत की वजह बन गया। पति को पसंद नहीं था कि वो रील के लिए दूसरे मर्दों से बात करती है। वो पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। इसी शक की वजह से उसने पत्नी की बेरहमी से जान ले ली।

 

विज्ञापन
Agra Murder Case Husband Slept with Wife’s Dead Body for 3 Days After Brutal Murder Up News In Hindi
agra murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Wife Murder in Agra: आगरा के सुंदरपाड़ा (थाना नाई की मंडी) में ई-रिक्शा चालक शक्ति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी की हत्या अवैध संबंध के शक में की थी। आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उससे पूछताछ में कई जानकारी हाथ लगी हैं। पत्नी को रील बनाने का शाैक था। वह कई लोगों से रील के संबंध में बात करती थी। अकेले बाहर घूमने भी चली जाती थी। इससे पति शक करने लगा था।
विज्ञापन




 

हत्याकांड से कुछ दिन पहले भी पत्नी बाहर गई थी। इससे वह नाराज हो गया। पत्नी का मुंह कपड़े से कसकर बांधने के बाद चाकू से गला रेत दिया। जान बच नहीं जाए, इसलिए हाथों की नस भी ब्लेड से काट दीं। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए माैके की तलाश में था। वह रात में शव के साथ ही कमरे में सोता था। दिन में पड़ोसियों से भी आराम से बात करता था।

ये भी पढ़ें -  आगरा में बड़ी वारदात: युवक ने भाई की साली को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया...दोनों की मौत से मचा कोहराम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान नंबर बने जी का जंजाल
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी के फोन पर दिन भर मैसेज आते। कई बार वह अनजान नंबरों से बात करती थी। तब से वह शक करने लगा था। पूछने पर झगड़ा करती। 20 दिन पहले भी झगड़ा कर भोपाल चली गई। वह किसी तरह उसे मनाकर वहां से घर लेकर आया। मगर, बिना बताए अपनी भतीजी के साथ कैला देवी के दर्शन के लिए चली गई वह भी पीछे से पहुंच गया। शुक्रवार को वापस घर लौटाकर ले आया। इस पर वह झगड़ा करने लगी।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही


 
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे दी वारदात का अंजाम
रविवार सुबह जागते ही फिर से झगड़ा करने लगी। तब उसे गुस्सा आ गया। सुबह तकरीबन 10 बजे उसका मुंह कपड़े से कस दिया, जिससे वो चीख नहीं सकी। इसके बाद रसोई में रखे चाकू से गला रेत डाला। वह तड़पने लगी। गले से खून निकल रहा था। इस पर कपड़ा लगा दिया। डर था कि पत्नी कहीं बच न जाए। इसलिए ब्लेड लेकर आया। दोनों कलाइयों की नसें भी काट दीं। 

ये भी पढ़ें -  Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक

 

हत्या के बाद पड़ोसी को बेचा पत्नी का मोबाइल
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उसका मोबाइल पड़ोसी को बेच दिया। इससे जो रुपये मिले, उससे शराब पीकर घर आया। शव के बगल में जमीन पर सोता रहा। सुबह शाम निकलकर पड़ाेसियों से बात करता था, जिससे कोई शक न करे। शव को ठिकाने लगाने का मौका ढूंढ़ रहा था। मगर, तब तक पत्नी की बहन गीता घर आ गई। उसने चारपाई पर पड़े शव को देख लिया। उसके आते ही वह घर से फरार हो गया।

पुलिस के आने पर परिजन भी फरार हो गए। नाई की मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शक्ति को जेल भेज दिया गया है। विवेचना की जा रही है। परिवार के जिन आरोपियों के नाम सामने आएंगे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या की। इसके बाद ब्लेड से हाथों की नस भी काट दीं। तीन दिन तक शव के साथ ही रहा। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed