फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI arrests bank manager for accepting bribe in Agra

आगरा में रिश्वत लेते बैंक मैनेजर पकड़ा: 12 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 52 हजार मांगी थी घूस

Fri, 26 Jun 2026 07:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 26 Jun 2026 07:19 PM IST
सार

आगरा में रिश्वत लेते हुए बैंक मैनेजर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर पर आरोप है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल ऋण फाइलों में रिश्वत मांगी गई थी। टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
CBI arrests bank manager for accepting bribe in Agra
बैंक में देर रात तक चली कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जनपद की भदरौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) गाजियाबाद की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल ऋण फाइलों में रिश्वत मांगने की शिकायत पर हुई कार्रवाई में शाखा प्रबंधक प्रवीण यादव से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सीबीआई टीम उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ गाजियाबाद ले गई, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार, एक निजी कंपनी में कार्यरत शिकायतकर्ता ब्रजमोहन त्यागी की शिकायत पर 25 जून को मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने सोलर पैनल योजना की 19 ऋण फाइलों को मंजूरी देने के लिए प्रति फाइल सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के दौरान 19 फाइलों के लिए कुल 52 हजार रुपये रिश्वत लेने पर सहमति बनी। सीबीआई ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रबंधक को शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को बैंक परिसर में चली सीबीआई की कार्रवाई से कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। देर रात तक पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई टीम आरोपी प्रबंधक को गाजियाबाद लेकर रवाना हो गई। मामले की जांच जारी है। पंजाब नेशनल बैंक सर्किल हेड संजय कुमार श्रीवास्तव का कहना कि सोलर पैनल वेंडर के द्वारा शिकायत की गई थी, मामले में सीबीआई के द्वारा जांच चल रही है। पंजाब नेशनल बैंक जिम्मेदार प्रतिष्ठित बैंक है किसी तरह की अनियमित या भ्रष्टाचार के पक्ष में नहीं है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-आगरा में रिश्वत लेता बैंक मैनेजर पकड़ा: 12 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने किया गिरफ्तार, 52 हजार मांगी थी घूस







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed