फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   causes of fungal nail infection and preventive tips

Nails fungus: ध्यान से देखें अपने नाखूनों का रंग, पसीना दे रहा ये बीमारी; जानें क्या कहते हैं चिकित्सक

Thu, 06 Jul 2023 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

पसीने से नाखूनों में भी संक्रमण हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में फंगल इंफेक्शन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
causes of fungal nail infection and preventive tips
Nails fungus

विस्तार

यदि आपके नाखूनों में पीलापन है या टेढ़े-मेढ़े होकर टूट रहे हैं तो यह फंगल इंफेक्शन हो सकता है। गर्मी और उमस के कारण अस्पतालों में फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में पसीने से नाखून, जांघ, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फंगल इंफेक्शन के मामले मरीजों में देखने को मिल रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना औसत 200 मरीज दाद, खाज खुजली, फंगल इंफेक्शन के आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग के एचओडी डॉ. यतेंद्र चाहर बताते हैं कि पसीने व गंदगी के कारण नाखूनों में भी फंगल इंफेक्शन हो रहा है, जिसे हम टीनिया यूनगियम कहते है। इसमें नाखूनों का रंग पीला पड़ने लगता है। टीनिया कॉर्पोरिस में त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं। टीनिया क्रूरिस में जांघों पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और खुजली होने लगती है। ये सारे फंगल इंफेक्शन ही कहलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के मरीज इस मौसम में ज्यादा ध्यान रखें क्योंकि इन्हें जल्दी इंफेक्शन होता है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरए सुधाकर बताते हैं कि फंगल इंफेक्शन एक से दूसरे में फैलता है। गर्मी के कारण पसीना आता है और गंदगी से वैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन हो रहा है।
 
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव

- नाखूनों को साफ रखें रखें।
- शरीर को सूखा रखने के लिए सूती कपड़े पहनें।
- पानी खूब पिएं, धूप में कम निकलें।
- खुजली व लाल चक्कते होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- फंगल इंफेक्शन वाले मरीज के कपड़े, तौलिया इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed