फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cashew Barfi Insects: License of this famous sweet shop of Agra suspended, complaint was made on Diwali

काजू की बर्फी में कीड़े: आगरा के इस प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार का लाइसेंस हुआ निलंबित, दिवाली पर हुई थी शिकायत

Sat, 09 Nov 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 12:27 PM IST
सार

आगरा के प्रसिद्ध श्री मोरमुकुट मिष्ठान भंडार की मिठाई में फफूंद मिलने की शिकायत की गई थी। एफएसडीए की जांच में प्रकरण सही पाया गया। काजू बर्फी में कीड़े मिले। मिल्क केक, केसर बर्फी और बूंदी के लड्डू में अधिक रंग मिला, जिसके बाद मिष्ठान भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Cashew Barfi Insects: License of this famous sweet shop of Agra suspended, complaint was made on Diwali
मिठाई में लगी फफूंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में कमला नगर स्थित श्री मोरमुकुट मिष्ठान भंडार की मिठाई घटिया और सेहत के लिए असुरक्षित निकली हैं। काजू टूटा बर्फी में कीड़े मिले। अन्य मिठाई में तय मानक से अधिक रंग पाया गया। इस पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बीते 5 नवंबर को कमला नगर स्थित श्री मोरमुकुट मिष्ठान से मिल्क केक, केसर बर्फी, बूंदी लड्डू, काजू टूटा बर्फी, स्ट्राबेरी मिठाई के नमूने लिए थे। जांच में काजू टूटा बर्फी में जिंदा और मरे हुए कीड़े मिले हैं। ये खाने योग्य नहीं है। मिल्क केक में वसा की मात्रा कम मिली। ये अधोमानक है। केसर बर्फी, बूंदी लड्डू और स्ट्राबेरी मिठाई में तय मानक से ज्यादा रंग इस्तेमाल किया था। जांच में ये अधोमानक और असुरक्षित बताए हैं। दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि मानक अधिनियम 2006 के तहत केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पर्यटक  दंपती की लापता कुतिया खोजने वाले को अब 50 हजार का इनाम, पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


 

425 किलो मिठाई खराब मिलने की थी शिकायत
फतेहाबाद रोड स्थित शांति मांगलिक अस्पताल प्रशासन ने कमला नगर स्थित श्री मोरमुकुट मिष्ठान भंडार से दिवाली के लिए 28 अक्तूबर को 55 किलो और 30 अक्तूबर को 370 किलो मिठाई खरीदी थी। मिठाई में फफूंद मिलने पर अस्पताल मैनेजर घमंडी सिंह ने विक्रेता और एफएसडीए से शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला सिपाही के एक थप्पड़ ने निलंबित करा दिए छह पुलिसकर्मी, मामला कुछ ऐसा...जानकर अधिकारी भी रह गए सन्न


 

सवाल उठने पर तीन दिन में हुई जांच
श्री मोरमुकुट मिष्ठान भंडार की शिकायत मिलने पर जांच के लिए टीम देर से भेजने पर सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी की भूमिका संदिग्ध मिली। उन पर सवाल उठने लगे थे। इस पर प्रशासन ने जांच कराते हुए 5 नवंबर को 5 मिठाइयों के नमूने लिए। प्राथमिकता पर आगरा स्थित लैब में जांच कराई। एफएसडीए में पहली बार महज तीन दिन में रिपोर्ट आई है।

ये भी पढ़ें -  जल का संकट: आज पूरे दिन नहीं मिलेगा आधे शहर को पानी, टैंकर से आपूर्ति के लिए इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क


 

सरसों तेल में रंग और धनिया में मिलावट
सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि ताराचंद जनरल स्टोर ईदगाह से 28 अगस्त को लिए सरसों तेल का नमूना भी असुरक्षित मिला। इसमें सिंथेटिक रंग पाया गया। शहीद नगर स्थित अल अलीम रेस्तरां से 2 सितंबर को लिए चिकन बिरयानी में भी सिंथेटिक रंग मिलने पर इसे असुरक्षित बताया है। खोआमंडी से लज्जाराम की डलिया से 16 अगस्त को लिया नमूना भी घटिया और असुरक्षित है। इसमें स्टार्च पाया गया। जगनेर के बालमुकुंद की दुकान से 15 मई को लिए घनिया पाउडर के नमूने भी असुरक्षित पाए गए। इसमें नमी थी और रंग पाया गया है। फतेहाबाद जगराजपुर के पीयूष शर्मा की डेयरी से खोआ का नमूना भी फेल हो गया है। इसमें भी स्टार्च मिला, वसा की मात्रा कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed