फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six constables were suspended due to a slap by a female constable Excise officer stunned after knowing matter

UP: महिला सिपाही के एक थप्पड़ ने निलंबित करा दिए छह पुलिसकर्मी, मामला कुछ ऐसा...जानकर अधिकारी भी रह गए सन्न

Sat, 09 Nov 2024 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

महिला सिपाही के एक थप्पड़ की वजह से आबकारी विभाग में वसूली का खेल खुल गया। विवाद वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा, तो छह सिपाहियों पर गाज गिर गई। 
 

विज्ञापन
Six constables were suspended due to a slap by a female constable Excise officer stunned after knowing matter
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मंटोला थाना क्षेत्र के आबकारी भवन में महिला और पुरुष आबकारी सिपाहियों के बीच हुई मारपीट के बाद पूरा मामला खुला। आबकारी विभाग में वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से की गई शिकायत के बाद शासन से आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श कुमार से वसूली की रिपोर्ट मांगी गई थी। आबकारी के सहायक आयुक्त धर्मेंद्र नारायण की रिपोर्ट पर वसूली का खेल खुला, जिस पर 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्यार में ऐसा धोखा: मौत से पहले बताना चाहता था मरने की वजह... इसलिए बनाने लगा वीडियो, प्रेमी को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन



 

जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि छह सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इसमें एक को प्रयागराज, तीन को मैनपुरी और दो को फिरोजाबाद से संबद्ध कर दिया गया है। चार निरीक्षकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इनमें ट्रांस यमुना और एत्माददौला की आबकारी निरीक्षक अनुराधा कुमारी, न्यू आगरा और कमला नगर के निरीक्षक अमित पटेल, जगदीशपुरा और लोहामंडी के निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग, खेरागढ़ और कागारौल सर्किल के निरीक्षक आकाश तिवारी को शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -  Mig-29 Crash: जांबाज पायलट मनीष मिश्रा... खुद की फिक्र न थी, ऐसे बचाई हजारों लोगों की जान; 16 साल का है अनुभव

 

इन्हें किया गया निलंबित
शासन ने चार महिला और दो पुरुष सिपाहियों को निलंबित किया है। इनमें प्रधान आबकारी सिपाही पंकज पुंडीर, आबकारी सिपाही बालेंदु तिवारी और महिला सिपाहियों में पायल सचान, शोभा पाठक, अल्पना देवी और रचना पाठक हैं। लंबे समय से दुकानदार आबकारी सिपाहियों पर 1500 रुपये प्रतिमाह प्रति दुकान लेने का आरोप लगा रहे थे। इसी रकम के बंटवारे में महिला सिपाही ने पुरुष सिपाही को थप्पड़ मार दिया था।

ये भी पढ़ें -  UP: शादी के आठ माह बाद पता चली पत्नी की ये बुरी आदत, इंजीनियर पति ने उठाया ऐसा कदम...सन्न रह गया परिवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed