फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now a reward of Rs 50,000 for person who finds missing bitch of tourist couple

UP: पर्यटक  दंपती की लापता कुतिया खोजने वाले को अब 50 हजार का इनाम, पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

आगरा आए पर्यटक  दंपती की कुतिया का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं कुतिया के न मिलने से दंपती बेहद दुखी हैं। अब दंपती ने इनाम की रकम भी बढ़ा दी है। कुतिया को खोजकर लाने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। 
 

विज्ञापन
Now a reward of Rs 50,000 for person who finds missing bitch of tourist couple
लापता कुतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारी प्यारी कुतिया (ग्रेहाॅन्ड) कहीं भी नहीं मिल पा रही है। तलाश में 30 से अधिक लोग लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे देखे गए। 3 किलोमीटर तक इलाके में देखा। मगर, कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। आखिर कब तक इंतजार करें। यह कहते हुए कस्तूरी पात्रा रो पड़ती हैं। अब तो इनामी धनरािश 20 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


 

दिल्ली निवासी दीपायन घोष और उनकी पत्नी कस्तूरी पात्रा 1 नवंबर को होटल ताज व्यू में ठहरे थे। वह अपने साथ अपने दो कुत्तों को लेकर आए थे। 3 नवंबर को फतेहपुरी सीकरी जाने पर दोनों को होटल में कर्मचारी के हवाले करके गए थे। मगर, कर्मचारी की लापरवाही की वजह से उनकी कुतिया लापता हो गई। उन्होंने बृहस्पतिवार को थाना पर्यटन में होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। उधर, दीपायन घोष ने बताया कि वह कुतिया की तलाश में जुटे हुए हैं। इसके लिए होटल के 10 से अधिक कर्मचारी, 10-12 पशु प्रेमी के अलावा पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार




 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कैमरों से कुतिया की तलाश की गई। मगर, वो शाहजहां गार्डन के पास से जाती नजर आ रही है। इसके बाद उसका पता नहीं चला है। पुलिस टीम को लगाया गया है।

 
विज्ञापन

मुकदमा लेंगे वापस
उधर, कस्तूरी पात्रा ने पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर होटल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, जानबूझकर लापरवाही बरतकर जानवर की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और आपराधिक विश्वासघात की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पर्यटक का कहना है कि वह पुलिस को शपथ पत्र दे चुके हैं। मुकदमा वापस लिया जाएगा।
 
ये भी पढ़ें -   UP: एटीएम में एक गलती और लगा 1.53 लाख रुपये का झटका, आप भी रहें सावधान...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed