फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and household items burnt due to fire in hut

Agra News: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग

Sun, 01 Jan 2023 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cash and household items burnt due to fire in hut
कासगंज के पटियाली के ग्राम शेखपुर में एक झोपडी में आग लगने की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार । - फोटो : KASGANJ
पटियाली। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम शेखुपुरा में एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया।
विज्ञापन

ग्राम शेखूपरा निवासी सुरेश का परिवार शनिवार की रात झोपड़ी में सो रहा था। अचानक सुरेश की नींद खुली तो उसने झोपड़ी में धुआं उठते हुए देखा। उसने शोर मचाते हुए सभी परिजन को झोपड़ी से बाहर निकाला। उसने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बढ़ चुकी थी। झोपड़ी को जलते देखकर और परिजन की चीखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने नलों आदि से पानी भरकर झोपड़ी पर डाला। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सुरेश ने बताया कि झोपड़ी में आग से 25 हजार रुपये की नकदी, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, गल्ला सहित अन्य गृहस्थी का सामान और कृषि यंत्र आदि जल गए हैं।

उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, लेखपाल पंकज को भेजा गया है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed