फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases of Persistent Cough and Breathing Disorders Double in Agra Amid Rising Pollution

Health News: सांस पर भारी पड़ रही खांसी, एक महीने में दोगुने हुए मरीज...चिकित्सकों ने दी ये चेतावनी

Wed, 14 Jan 2026 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jan 2026 09:25 AM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो खांसी, ब्रोंकाइटिस और सांस की समस्या से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन
Cases of Persistent Cough and Breathing Disorders Double in Agra Amid Rising Pollution
एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़। अमर उजाला

विस्तार

 जकड़ी हुई खांसी लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। बीते दो महीनों में खांसी, ब्रोंकाइटिस और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में करीब दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। एक महीने का समय खांसी के उपचार में लग रहा है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के श्वसन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि नवंबर तक ओपीडी में जहां रोजाना लगभग 200 मरीज आते थे, वहीं अब खांसी और सांस संबंधी रोगों के करीब 400 से 450 मरीज आ रहे हैं। हर दिन करीब 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो जकड़ी हुई खांसी से पीड़ित हैं और साथ ही सांस लेने में परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही और कई मामलों में यह तीन से चार सप्ताह तक बनी रहती है। लगातार बढ़ता प्रदूषण और ठंड इसका प्रमुख कारण है। प्रदूषण के कारण फेफड़ों में जलन बढ़ रही है और ठंड के चलते कफ जम रहा है। जोर से खांसने पर बलगम में खून भी आ रहा है। उन्होंने सलाह दी कि लोग खांसी को हल्के में न लें। गुनगुना पानी पीना, ठंडी चीजों से परहेज करना और बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी है। यदि खांसी 15 दिन से अधिक समय तक बनी रहे या सांस फूलने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed