{"_id":"669bf6c5775830a29a0c66f4","slug":"case-registered-against-two-quacks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121036-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो झोलाछापों पर मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो झोलाछापों पर मुकदमा हुआ दर्ज
Sat, 20 Jul 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों के संचालकों के खिलाफ नोडल अधिकारी झोलाछाप ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
नोडल अधिकारी (झोलाछाप) कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी डॉ. अजय कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि इंद्रेश उर्फ इंंद्रजीत सिंह फर्दपुर, सुल्तानगंज को 26 जून के निरीक्षण में अवैध रूप से क्लीनिक चलाते हुए पाया गया था। वहीं एक अन्य क्लीनिक संचालक सुरेंद्र जीटी रोड सुल्तानगंज को भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करते हुए पाया गया था। दोनों क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया था कि वह चिकित्सा व्यवसाय से संबंधित शैक्षिक योग्यता भारतीय चिकित्सा परिषद लखनऊ में पंजीकृत रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी द्वारा प्रदत्त पंजीकरण प्रमाणपत्र मूल रूप से कार्यालय में लेकर तीन दिन के अंदर उपस्थित हों। लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद