फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against seven including BJP leader on court orders

Agra News: कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered against seven including BJP leader on court orders
सहावर। कटरा बाजार निवासी एक विधवा महिला की संपत्ति का धोखाधड़ी करके बैनामा करा लिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटरा बाजार निवासी सत्यवती की गाटा संख्या 745/0231 का 2/3 भाग का बैनामा 12 दिसंबर 2001 को अपने पति गंगाराम व अशोक कुमार निवासी श्रंगार नगर एटा के नाम कर दिया। आपसी सहमति से 2/3 का आधा भाग अशोक ने उत्तर की ओर का तथा गंगाराम ने दक्षिण की ओर का ले लिया। गाटा संख्या 742 गंगाराम के खेत से लगा हुआ है। बैनामा के बाद अशोक कुमार व उसकी पत्नी व बच्चे गंगाराम की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। गंगाराम ने 2002 में अशोक कुमार के खिलाफ वाद दायर कर दिया। न्यायालय ने 19 मई 2003 को गंगाराम के पक्ष में आदेश पारित कर दिया। गंगाराम ने 22 मई 2004 को अपनी चल अचल संपत्ति की वसीयत अपनी पत्नी सत्यवती के नाम कर दी। 12 फरवरी 2008 को गंगाराम की मौत हो गई। 22 सितंबर 2023 को अशोक कुमार की पत्नी कुसुम देवी, पुत्र संदीप और पवन, ने धोखाधड़ी करके सदाकत खान निवासी खितौली, भाजपा नेता प्रदीप कुमार वर्मा निवासी रायों गंजडुुंडवारा को बेच दी। इसमें कुलदीप निवासी रायों और सुबोध कुमार गवाह बन गए। जब इस बात की जानकारी सत्यवती को हुई तो रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। 26 सितंबर 2023 को सत्यवती के प्लाट पर आए और ताला तोड़ दिया। प्रदीप कुमार ने धमकी दी कि वह भाजपा का महामंत्री है। यदि फिर से आई तो जान से मार दिया जाएगा। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। सत्यवती ने परेशान होकर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed