Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case Registered Against BJP District General Secretary for Issuing Death Threats

Agra: भाजपा जिला महामंत्री ने बंदूक तानी, जान से मारने की धमकी देने का आरोप; FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 May 2026 09:38 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Sat, 09 May 2026 09:38 PM IST
सार

भाजपा जिला महामंत्री पर आरोप है कि बंदूक तान दी और सबके सामने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Case Registered Against BJP District General Secretary for Issuing Death Threats
जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पर मारपीट कर बंदूक तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता से जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे का पहले भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन


द्वारिका रेजिडेंसी ताजनगरी फेज-2 निवासी हिमेश वित्थरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गांव गढ़िया में सांसद प्रतिनिधि मुन्ना लंबर के घर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना के लिए गए थे। वहां से निकलते समय द्वारका ग्रीन फेस-वन रोहता निवासी भाजपा के जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे अपने समर्थकों के साथ तीन वाहनों से पहुंचे और उनको घेर लिया। 
विज्ञापन


पुराने विवाद पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। उनके ऊपर बंदूक तान दी और सबके सामने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बासौनी ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले पर भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे का कहना है कि मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं हुई थी। जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस प्रकरण में पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष पहले हुआ था विवाद
आरोपी सत्यदेव दुबे और वादी हिमेश के बीच तीन वर्ष पहले विवाद हुआ था। सत्यदेव ने हिमेश पर लाखों रुपये धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया था। हिमेश ने सत्यदेव पर अपने साथियों के साथ उनके कार्यालय पर आकर हमला करने की शिकायत की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed