फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case registered against ADA employee in case of murder of deaf and mute wife in Agra

UP: नाक से बह रहा था खून... बेड पर पड़ी थी मूकबधिर महिला की लाश, एडीए कर्मी पति नामजद; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 14 Feb 2024 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 03:29 PM IST
सार

नाक से खून बह रहा था। मूकबधिर महिला की लाश बेड पर पड़ी थी। मामले में एडीए कर्मी पति नामजद किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
case registered against ADA employee in case of murder of deaf and mute wife in Agra
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथिला अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार को मूकबधिर पत्नी की हत्या के मामले में एडीए कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पति भी मूकबधिर है। फोन स्विच आफ कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। वहीं, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 निवासी बिजेंद्र सिंह उर्फ लड्डू लोकतंत्र सेनानी हैं। उन्होंने बेटी पूजा की शादी वर्ष 2010 में दयालबाग निवासी संतोष श्रीवास्तव से की थी। पिता ने 8 महीने पहले बेटी को आवास विकास कालोनी स्थित एंथिला अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाया था। तब से संतोष और पूजा दो बच्चों के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


बिजेंद्र रोजाना नातिन को स्कूल से लेकर आते थे। अपार्टमेंट के गेट से वीडियो कॉल करके पूजा को बुलाते थे। वह बेटी को लेकर जाती थी। मगर, सोमवार को वह नहीं आई। बिजेंद्र फ्लैट में गए तो पूजा का शव बेड पर मिला। नाक से खून निकल रहा था। पति संतोष घर नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य महिलाओं से थे संबंध, पत्नी करती विरोध

मामले में पिता ने थाना जगदीशपुरा में पति और सास के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया गया है कि पति के अन्य महिलाओं से संबंध थे। इसका विरोध पूजा कर रही थी। इस कारण ही उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से पति फरार है। मृतका के गले पर निशान था। मगर, यह ऐसा नहीं था, जिससे मृत्यु हो जाए। विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed