फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of traveling on general ticket in sleeper coach in Chhattisgarh Express

स्लीपर कोच में जनरल टिकट पर यात्रा: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मुश्किल में पड़े यात्री, रेलवे ने नहीं सुनी शिकायत

Sat, 19 Aug 2023 07:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 07:32 AM IST
सार

स्लीपर कोच में घुसे सामान्य यात्री को सीट से हटाना महंगा पड़ गया। पीड़ित से आरोपी यात्री ने अभद्रता की। इस मामले में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के यात्री ने शिकायत की है।
 

विज्ञापन
case of traveling on general ticket in sleeper coach in Chhattisgarh Express
ट्रेन में सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में सामान्य टिकट वाले यात्रियों ने सीट पर कब्जा कर लिया। इनको सीट से हटने के लिए कहा तो वे अभद्रता करने लगे। इसकी शिकायत करने पर भी रेलवे ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

ये है मामला

दयालबाग के हरीश नगर निवासी हास्य कवि वाहेगुरु भाटिया ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ शुक्रवार को राजामंडी स्टेशन से गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अमृतसर के लिए रवाना हुए। इनका आरक्षण एस-6 कोच में था, सीट नंबर 1, 3, 7, 8 आरक्षित थीं।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - Agra Crime: लूट की सूचना पर छूटे पुलिस के पसीने, मामला निकला कुछ और ही....; बेकार गई दौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

 

की गई अभद्रता

इन पर सामान्य टिकट वाले यात्री बैठे हुए थे। इनको हटने के लिए कहा तो वे हटे नहीं और अभद्रता करने लगे। आगे स्टेशनों से सामान्य टिकट वाले और भी यात्री आ गए। इससे पूरा कोच ठसाठस भर गया। बैठने में परेशानी होने पर रेलवे के 139 नंबर पर दो बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे पूरे परिवार को काफी परेशानी हुई।

ये भी  पढ़ें -  अदालत में निकला जहरीला सांप: अधिवक्ताओं में मची भगदड़, दहशत में आए वादकारी; वाइल्डलाइफ टीम को नहीं मिला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed