{"_id":"64df6e347ed847f66d00f9e7","slug":"police-sweat-on-the-information-of-robbery-case-turned-out-to-be-something-else-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: लूट की सूचना पर छूटे पुलिस के पसीने, मामला निकला कुछ और ही....; बेकार गई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: लूट की सूचना पर छूटे पुलिस के पसीने, मामला निकला कुछ और ही....; बेकार गई दौड़
Fri, 18 Aug 2023 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:42 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली कि आगरा-बाह मार्ग पर लूट हो गई है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके की ओर दौड़ गई। बाद में पता चला कि मामला लूट का नहीं, बल्कि मारपीट का था।
विज्ञापन
थाने में खड़े कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-बाह मार्ग पर गांव मानिकपुरा के पास बृहस्पतिवार की रात लूट की सूचना मिली तो पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन मामला जब खुला तो पता चला कि मामला कुछ और ही है। दरअसल हुआ कुछ ये कि लोडिंग कैंटर ट्रक के चालक द्वारा दूसरे कैंटर ट्रक को साइड नहीं दी गई थी। इसी बात पर मारपीट हो गई, जिसके बाद पीड़ित कैंटर चालक ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह पुत्र राम भरोसी निवासी धौलपुर राजस्थान हाथरस से कानपुर लोडिंग ट्रैक्टर गाड़ी को लेकर जा रहा था। आगरा-बाह मार्ग पर गांव मानिकपुरा के पास पीछे आ रही कैंटर गाड़ी संख्या यूपी 80 जीटी 6743 के चालक ने ओवरटेक कर साइड लेने का प्रयास किया। साइड नहीं देने पर पीछे चल रहे कैंटर के चालक ने किसी तरह गाड़ी को आगे निकल कर दबंगई दिखाते हुए कैंटर चालक पीड़ित जसवंत सिंह को खींच लिया और मारपीट कर दी। मारपीट करते हुए उसे सड़क किनारे फेंक दिया और उसके रुपए मोबाइल छीन लिए। चीख पुकार सुन ग्रामीण एकत्र हो गए, जिस पर कैंटर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित चालक ने अपने साथ लूट होने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घटनास्थल के लिए दौड़ लगा दी। घेराबंदी कर पुलिस ने भाग रहे कैंटर चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मामले में जानकारी की गई तो लूट का मामला झूठा निकला। साइड नहीं देने पर मारपीट हुई थी। पुलिस दोनों केंटर के चालकों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची और विधिक कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला। थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी का कहना हैकि मामला लूट का नहीं है। गाड़ी साइड लेने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। घायल पीड़ित चालक जसवंत का मेडिकल कराया है।