फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of cheating by co worker from an Air Force personnel has come to light in Agra

किस पर करें भरोसा: आगरा में एयरफोर्सकर्मी को दोस्त ने ठगा, इस तरह लिए पैसे...वापस करने की बजाय दिखा रहा ठेंगा

Thu, 03 Aug 2023 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 11:00 AM IST
सार

आगरा में सहकर्मी द्वारा एयरफोर्सकर्मी से ठगी करने का मामला सामने आया है। पहले उससे पैसे लिए अब वापस करने की बजाय ठेंगा दिखा रहा है।

विज्ञापन
case of cheating by co worker from an Air Force personnel has come to light in Agra
एयरफोर्स कर्मी से ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने एयरफोर्स कर्मी से रकम हड़पने के आरोप में उसके सहकर्मी सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थानाध्यक्ष शाहगंज को मामले में विवेचना के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अमरनाथ शर्मा 12 विंग एयरफोर्स में हैं। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें बताया कि वह वायुसेना में सार्जेंट के पद पर एयरफोर्स स्टेशन भुज गुजरात में तैनात हैं। 2021 में फोर विंग एयरफोर्स स्टेशन आगरा में तैनात थे। इस दौरान एक सहकर्मी के साथ कैंपस में रहते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 17 जनवरी 2021 को सहकर्मी से कार खरीदने के लिए कहा। उसने 6.45 लाख रुपये में कार दिलाने की हां कर दी। 17 जनवरी 2021 को एडवांस बुकिंग के नाम पर सहकर्मी के खाते में 3.96 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें से उसने 30 हजार वापस कर दिए। बार-बार कहने पर उसने ओजोन कारज गुरुग्राम हरियाणा की रसीद भेजी। 

यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें

रशीद में बुक की गई कार 17 फरवरी 2021 से 23 फरवरी 2021 तक डिलीवर करने के साथ कीमत 6.46 लाख, बुकिंग के 3.66 लाख और 2.80 हजार बकाया लिखे थे। 25 फरवरी 2021 के बाद आरोपी सहकर्मी से कार दिलाने के लिए कहा तो वह बहाना कर टालता रहा। कार नहीं दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed