फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against four including builder in police station Sikandra in Agra

आगरा: थाना सिकंदरा में बिल्डर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मारपीट और धमकी देने का आरोप

Tue, 10 May 2022 12:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 12:25 AM IST
सार

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Case filed against four including builder in police station Sikandra in Agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में पारस पर्ल रेजीडेंसी के मालिक मुकेश जैन, उनके भाई, बेटे सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


मुकदमा न्यू नगला पदी निवासी राजेंद्र रावत ने लिखाया। इसमें उन्होंने कहा कि पारस पर्ल रेजीडेंसी, जयपुर हाउस में एक फ्लैट बुक कराया था। इसके मालिक मुकेश जैन हैं। आरोप लगाया कि फ्लैट का आज तक मालिकाना हक प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार बिल्डर से बात की। 

विज्ञापन

यह है मामला 

आठ मई को होटल भावना क्लार्क इन के सामने मुकेश जैन, उनके भाई सुमित जैन, बेटा और मुकेश चावला मिले। इस पर उनसे फ्लैट के कब्जे और रुपयों के बारे में बात की। आरोप लगाया कि बिल्डर और अन्य ने गाली देना शुरू करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की। धमकी देकर भगा दिया। इससे उनके चोट लगी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले में मुकेश जैन, सुमित जैन, मुकेश के बेटे और मुकेश चावला के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिल्डर ने यह कहा

उधर, बिल्डर मुकेश जैन का कहना है कि वह राजेंद्र रावत को जानते तक नहीं हैं। उन्होंने कोई फ्लैट नहीं बेचा है। आरोप सरासर गलत हैं। मुकदमे की जानकारी नहीं है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed