{"_id":"6a35aa62e5d56b7ee80d30e3","slug":"cars-speeding-up-to-157-kmph-on-yamuna-expressway-challaned-agra-news-c-364-1-ag11019-130444-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर 157 किमी. की रफ्तार से दौड़ीं कारें, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर 157 किमी. की रफ्तार से दौड़ीं कारें, चालान
Sat, 20 Jun 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को ओवर स्पीड चलाने पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को निगरानी कर रही इंटरसेप्टर ने 157 किलोमीटर और 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहीं दो कारों को पकड़ा। दोनों का दो-दो हजार रुपये का चालान किया गया।
डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि निर्धारित 100 किमी प्रति घंटा से तेज कार चलाने पर यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीते 19 दिनों में 4250 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। शुक्रवार को 157 किमी से दौड़ रही रेंज रोवर कार नोएडा के सेक्टर 138 में हाईटेक ऑडियो इमेज एलएलपी नाम की कंपनी के नाम है। एमजी हेक्टर कार मथुरा के डींग गेट क्षेत्र के रानी मंडी निवासी राधा किशन अग्रवाल के नाम पर है।
लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए स्पीडो मीटर लगे हैं। वाहन चालक इन्हें देख स्पीड कम कर लेते हैं। ऐसे चालकों पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर तैनात किए हैं।