{"_id":"649acb907116b27ac30c2cd5","slug":"car-rider-hit-an-old-man-standing-on-the-road-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-28-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर खड़े वृद्ध को कार सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर खड़े वृद्ध को कार सवार ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 27 Jun 2023 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो:- ०६, ०७
सड़क पर खड़े वृद्ध को कार सवार ने मारी टक्कर, मौत
अंडनी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल।
थाना क्षेत्र में गांव अंडनी के पास सोमवार की शाम घर के पास सड़क पर खड़े एक वृद्ध को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भाग गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव अंडनी निवासी नाथू सिंह (80) सोमवार की शाम करीब सात बजे घर से बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी इटावा की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र विजय पाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।