{"_id":"5faf753f07a7166d10518c7a","slug":"car-fell-into-the-canal-four-person-died-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में भीषण हादसा: नहर में गिरी ईको गाड़ी, चार लोगों की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में भीषण हादसा: नहर में गिरी ईको गाड़ी, चार लोगों की मौत, चार घायल
Sat, 14 Nov 2020 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार की रात भीषण हादसा हो गया। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकराकर ईको गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को कोसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ईको गाड़ी हरियाणा के गांव हसनपुर जा रही थी। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। ये लोग बदायूं जनपद के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास इनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
हादसे में कुंवर पाल पुत्र किशोरी लाल, ऋषि पुत्र किशोरी, मोहन श्याम निवासी गांव हसनपुर (हरियाणा), लक्ष्मी नारायण पुत्र राजेंद्र निवासी उझानी (बदायूं) की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु पुत्र अशोक, पलक पुत्री सोनू, भीम पुत्र सोनू और हेमंत घायल हुए हैं।
विज्ञापन
शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की जांच की जा रही है।