फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Driver Shot Died In Firozabad Crime News

फिरोजाबाद में टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ा मिला शव

Tue, 07 Jan 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Car Driver Shot Died In Firozabad Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नगला श्रोती के पास टैक्सी चालक की कार के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कार में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई ने गांव के दो लोगों पर चकरोड के विवाद में हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के गांव मोढ़ा निवासी सत्यपाल बघेल (35) टैक्सी चलाने का काम करता है। रविवार को वह टैक्सी से आगरा किसी पार्टी लेकर गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मटसेना के रसीदपुर कनैटा से नगला श्रोती को जाने वाले मार्ग पर सोमवार को सुबह कार में उसका शव मिला। कार बीच रोड पर खड़ी थी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की कनपटी पर गोली लगी है। 

उसकी जेब में मिले कागजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त थाना रसूलपुर के मोढ़ा निवासी सत्यपाल बघेल के रूप में हुई। 

एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई संतोष बघेल ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed