{"_id":"687477c39cd72731e40b8483","slug":"car-driver-hit-five-people-crowd-beat-him-up-pushed-and-shoved-a-policeman-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: कार सवार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने लगा दी पिटाई; सिपाही से भी कर डाली धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई: कार सवार ने पांच लोगों को मारी टक्कर, भीड़ ने लगा दी पिटाई; सिपाही से भी कर डाली धक्का-मुक्की
Mon, 14 Jul 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 08:51 AM IST
सार
पांच लोगों को टक्कर लगने पर कार सवार भीड़ में फंस गया। लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसे बचाने आए सिपाही से भी धक्का-मुक्की कर दी गई।
विज्ञापन
कार सवार की पिटाई, सिपाही से धक्का मुक्की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से आ रहे युवकों की कार इनर रिंग रोड पर रविवार रात 10 बजे दो बाइकों को टक्कर मार दी। कार बाइक और डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गई। हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने कार सवारों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे सिपाही ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन लोग धक्कामुक्की करने लगे। थाने से पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ताजगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तलहरी, थाना सैरपुर, लखनऊ निवासी प्रदुम्न अपने साथी अमित यादव के साथ मथुरा जा रहे थे। दोनों यमुना एक्सप्रेस वे से इनर रिंग रोड पर आए। मगर, वह जीपीएस लोकेशन से रास्ता देख रहे थे। मगर, रास्ता भटक गए। ताजगंज क्षेत्र में अकबरपुर कट पर कार आगे चल रहे दो बाइक सवार पांच लोगों से टकरा गई। पांचों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कार टक्कर के बाद रुक गई। लोगों ने कार सवारों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई लगाने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सिपाही ने पकड़े गए युवकों को अलग करने की कोशिश की। लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस के सामने ही उनकी पिटाई की। सिपाही ने बचाने का प्रयास किया लेकिन लोग उससे भी भिड़ गए।
धक्कामुक्की करने लगे। सूचना पर थाना ताजगंज की फोर्स पहुंच गई। तब आरोपियों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घायलों में गांव श्यामो निवासी विष्णु, रवि, शमसाबाद निवासी राहुल, दीपक और निशांत हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी और बाइकों को जब्त कर लिया है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।