फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car driver died and four injured in accident on yamuna expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: गाय से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत, बालक समेत चार घायल

Wed, 15 Sep 2021 02:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Sep 2021 02:07 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर गाय से टकराने के बाद एक कार पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कार सवार लोग नोएडा से वृंदावन आ रहे थे। 

विज्ञापन
car driver died and four injured in accident on yamuna expressway in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मंगलवार शाम को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा माइलस्टोन 109 के समीप हुआ, यहां एक्सप्रेसवे पर अचानक एक गाय आ गई। जिससे टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि बालक समेत चार लोग घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग नोएडा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को नोएडा निवासी भरत शर्मा, विपुल शर्मा, रोहिताश व बालक यशज पुत्र भरत स्विफ्ट कार से वृंदावन आ रहे थे। देर शाम वृंदावन कट से कार आगे निकल गई, तभी माइल स्टोन-109 के समीप एक्सप्रेसवे पर आई गाय से कार टकरा कर कई पलटे लेते हुए पलट गई। हादसा देख अन्य वाहन चालक रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राया उत्तम चंद्र पटेल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में बालक समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए भिजवाया। अस्पताल में शिवम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राया उत्तम चंद्र पटेल ने बताया कि कार सवार लोग वृंदावन दर्शन करने आ रहे थे। इन्हें माइलस्टोन-107 के समीप से जाना था, लेकिन बरसात के चलते राह भटक कर आगे की ओर आ गए। वहां एक गाय से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार चालक शिवम की मौत हो गई। कार की टक्कर से गाय भी मौके पर मर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed