{"_id":"6357d499418ff76b987aafdc","slug":"car-collided-with-divider-on-lucknow-agra-expressway-two-killed-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो की मौत
Tue, 25 Oct 2022 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Oct 2022 06:09 PM IST
सार
कार चलाते समय चालक के झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद भीड़ ने बचाव कार्य करते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे लखनऊ से आगरा आ रही एक कार अनियंत्रित होकर नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन-50 के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही कार सवारों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ व एक्सप्रेस वे पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को कार से निकाल कर सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें- Firozabad: फरिहा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबी चार बच्चियां, दो की मौत, गांव में छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन
माइल स्टोन 50 के पास हुआ हादसा
फैजाबाद के रकाबगंज का रहने वाला सलमान मंगलवार सुबह कार को चलाते हुए आगरा आ रहा था। कार में गुलनाज पत्नी अशरफ, अशरफ पुत्र बहाजुद्दीन और शरफुद्दीन पुत्र रिजवान निवासी कांशीराम कॉलोनी कटरा जैदपुर देहात बाराबंकी बैठे हुए थे। जब कार नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 50 के समीप पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में शरफुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सलमान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Firozabad: फरिहा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबी चार बच्चियां, दो की मौत, गांव में छाया मातम
विज्ञापन